बड़ी खबर: होशियारपुर के होटल में प्रेमी जोड़े ने खाया जहर, एक की मौत

punjabkesari.in Thursday, Feb 24, 2022 - 04:02 PM (IST)

होशियारपुर (अमरीक): पंजाब में किशोर प्रेम में असफल होने के कारण युवाओं में आत्महत्या करने की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। ऐसा ही एक मामला होशियारपुर के पास होटल बाबू में सामने आया है। लड़का-लड़की ने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। लड़की की मौत हो चुकी है और लड़का अब भी मौत और जिंदगी की सांसें गिन रहा है।

इस अवसर पर एस.एच.ओ. बवजीत सिंह ने बताया कि होल्ट बाबू में लड़का हरप्रीत (21) निवासी गढ़शंकर थाने के गांव सुन्नू और लड़की सोनिया होशियारपुर के निकट गांव मुड़ली ब्राह्मणा की रहने वाली थी। लड़की की उम्र 18 साल से कम उम्र की बताई जा रही है। एस.एच.ओ. ने बताया कि यह दोनों कल से ही फरार बताए जा रहे थे और इनके घर वालों को भी पता था कि लड़की की उम्र कम होने के कारण शादी नहीं हो सकती थी।

सिविल अस्पताल के एमरजैसी मैडीकल अधिकारी डॉ. गुरप्रताप सिंह ने कहा कि एक जवान लड़का और लड़की उनके पास लाए थे। लड़की की पहले ही मौत हो चुकी थी और लड़के ने कहा कि उसने सल्फास की गोलियां खाई है। लड़के की हालत नाजुक बताई जा रही है। इस मौके पर होटल के मालिक अमन ने कहा कि ये दोनों बीती रात उनसे एक कमरा लिया था और आज सुबह जब उनका कर्मचारी कमरे में गया तो उसने देखा कि दोनों तड़फ रहे हैं। इसकी जानकारी होटल वालों ने पुलिस को दी। पुलिस उन्हें एम्बुलेंस में ले गई और उनके आधार कार्ड ले लिए। यह नहीं पता कि दोनों ने जहर क्यों खाया। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

News Editor

Kamini