एक क्लिक में पढ़ें पंजाब की अब तक की बड़ी खबरें

punjabkesari.in Friday, Jun 22, 2018 - 02:55 PM (IST)

पंजाब डेस्कः रेत माफिया की गुंडागर्दी के खिलाफ राज्यपाल को मिले खैहरा, जालंधर-अमृतसर हाईवे पर बेकाबू होकर टकराई स्कॉर्पियो, 6 लोग घायल। ऐसी खबरें जो आप अपने व्यस्त शैड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलिटेन में हम आपको पंजाब के हर क्षेत्र से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं। तो अब एक क्लिक में पढ़िए पंजाब की अब तक की बड़ी खबरें।

 

रेत माफिया की गुंडागर्दी पर खैहरा का कैप्टन पर वार
रेत माफिया की तरफ से गत दिवस आम आदमी पार्टी के विधायक अमरजीत सिंह संदोआ पर हमला करने के मामले संबंधित आप के एक वफद ने राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर के साथ मुलाकात की। यह वफद विरोधी पक्ष के नेता और 'आप' के सीनियर नेता सुखपाल खैहरा के नेतृत्व में राज्यपाल को मिला और इंसाफ दिलाने की मांग की। इस मौके पर  खैहरा ने कहा कि उनके विधायक पर कातिलाना हमला किया गया है। पंजाब में जंगल राज चल रहा है, जिसकी वह निंदा करते हैं। 

 

जालंधर-अमृतसर हाईवे पर बेकाबू होकर टकराई स्कॉर्पियो, 6 लोग घायल

जालंधर-अमृतसर राष्ट्रीयमार्ग पर वेरका मिल्क प्लांट के नजदीक एक स्कॉर्पियो कार बिजली के खंभे से टकरा गई। इस हादसे में 6 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ती हुई सीधे बिजली के खंभे से टकरा गई। इस दौरान बिजली का खंभा जमीन से उखड़ कर लगभग 100 मीटर दूरी तक घसीटता चला गया।

 

लुधियानाः माछीवाड़ा में चाय बेचने वाले व्यक्ति की बेरहमी से हत्या
शहर के माछीवाड़ा में चाय बेचने वाले व्यक्ति की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार कत्ल किए व्यक्ति का शव कमरे से बरामद किया गया है। इस घटना से लोगों में दहशत का माहैल बना हुआ है।

 

तरनतारनः 8 करोड़ की हैरोइन सहित 2 व्यक्ति गिरफ्तार

नशा तस्करों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत स्पैशल टास्क फोर्स सिटी की टीम और  पंजाब पुलिस ने  हैरोइन समेत 2 व्यक्तियों को गिरफ़्तार किया है। पंजाब पुलिस और एस. टी. एफ. ने अलग -अलग स्थानों से 1 किलो 260 ग्राम हैरोइन समेत 2 व्यक्तियों को गिरफ़्तार किया है। पकड़ी गई हैरोइन की कीमत अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में लगभग 8 करोड़ रुपए बतार्इ जा रही है। 

 

सुखबीर बादल आज से विदेश यात्रा पर

पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल आज से विदेश दौरे पर जा रहे हैं। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक सुखबीर का यह दौरा लगभग एक हफ्ते तक होगा।सुखबीर बादल जो अपने निजी दौरे पर जा रहे हैं। वह विदेश में अपने दौरे के दौरान प्रवासी पंजाबियों को पार्टी को मजबूत करने के लिए  और राज्य में हो रही धक्केशाही के खिलाफ जागरूक करेंगे।

विधायक संदोआ पर हुए हमले के विरोध में 'आप' का धरना, कैप्टन को चेतावनी
रूपनगर से आम आदमी पार्टी के विधायक अमरजीत सिंह संदोहा पर हुए हमले के बाद 'आप' के वर्करों की तरफ से स्थानीय  महाराजा रणजीत सिंह बाग में धरना लगाया गया है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की तरफ से कैप्टन का पुतला भी फूंका गया। 

Vatika