एक क्लिक में पढ़ें पंजाब की अब तक की बड़ी खबरें

punjabkesari.in Sunday, Jun 24, 2018 - 02:42 PM (IST)

पंजाब डेस्कः मोगा में गुटका साहिब की बेअदबी, ड्रग ओवरडोज से अमृतसर में 12वीं मौत। ऐसी खबरें जो आप अपने व्यस्त शैड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलिटेन में हम आपको पंजाब के हर क्षेत्र से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं। तो अब एक क्लिक में पढ़िए पंजाब की अब तक की बड़ी खबरें।

मोगा में गुटका साहिब की बेअदबी
पंजाब में बेअदबी की घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा घटना मोगा जिले के गांव मोठा वाली की है। जहां रविवार प्रातःकाल गुरुद्वारा साहिब के बाहर गुटका साहिब के अंग मिलने के बाद सिख संगत में रोष पाया जा रहा है। इस दुखदायी घटना की सूचना मिलते ही जिला पुलिस प्रमुख राजजीत सिंह हुंदल सहित अन्य उच्च प्रशासनिक अधिकारी गांव में पहुंच गए है।

ड्रग ओवरडोज से अमृतसर में 12वीं मौत
बाजू पर लगा टीका,पास पड़ी दवा की शीशी  और मुंह में से निकल रही झाग। यह मुंह बोलती तस्वीर है, उस पंजाब की, जिसको नशामुक्त करने की मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने शपथ खाई थी। उस समय स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने भी कैप्टन के सुर में सुर मिलाए थे।

'कैप्टन के पास पहुंची बिल्डिंग ब्रांच के भ्रष्ट अधिकारियों की लिस्ट'
अवैध निर्माणों पर कार्रवाई को लेकर कांग्रेस विधायकों व मंत्रियों के विरोध का सामना कर रहे लोकल बॉडीज मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारियों के खिलाफ नया पैंतरा अपनाया है जिसके तहत उन्होंने चीफ मिनिस्टर को करप्ट अधिकारियों की लिस्ट सौंप कर उनकी विजीलैंस जांच करवाने की सिफारिश की है। साथ ही इन अधिकारियों द्वारा बनाई करोड़ों की प्रापर्टी अटैच करने बारे कार्रवाई की मांग की गई है।

शहर में आतंकी हमले की आशंका, चप्पे-चप्पे पर BSF तैनात
खुफिया एजैंसियों की रिपोर्ट के मुताबिक आतंकी हमले की आशंका को लेकर प्रदेश में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, जिसके चलते चप्पे-चप्पे पर बी.एस.एफ. तैनात कर दी गई है। मिली जानकारी के मुताबिक खुफिया एजैंसियों द्वारा दिए गए इनपुट के चलते कमिश्नरेट पुलिस ने भी शहर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध कर दिए हैं। पी.वी.आर., शॉपिंग मॉल्स व बाजार व शहर के अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में हमले की आशंका को लेकर शहर में विभिन्न स्थानों पर नाकेबंदी की जा रही है।

अकेली महिला नहीं जा सकती पाक, जानिए वजह
जत्थे में अकेली महिला के पाकिस्तान जाने पर एस.जी.पी.सी की तरफ से रोक लगा दी गई है। इस संबंधी जानकारी देते एस.जी.पी.सी.  के अतिरिक्त सचिव दलजीत सिंह बेदी ने कहा कि शेरे पंजाब महाराजा रणजीत सिंह की बरसी मनाने के लिए पाकिस्तान गए जत्थो में लगभग 16 महिलाएं शामिल हैं। सभी अपने परिवार के साथ गई हैं। 

तेज रफ्तार पिकअप वैन ने कुचले 2 रिक्शा चालक, मौके पर ही मौत
अमृतसर से जंडियाला बैड छोडऩे जा रहे 2 रिक्शा चालकों को तेज रफ्तार महेन्द्रा पिकअप वैन के चालक ने बुरी तरह से कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल हुए दोनों रिक्शा चालकों ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। मरने वालों की पहचान दयाल सिंह व ऊधम सिंह के रूप में हुई है। दोनों मृतक सुल्तानविंड क्षेत्र के रहने वाले थे और अपने-अपने रिक्शा पर बैड लाद कर जंडियाला किसी के घर पर छोडऩे के लिए जा रहे थे। 

Anjna