बड़ी खबर: पूर्व मुख्यमंत्री की कोठी खाली करने के जारी हुए आदेश

punjabkesari.in Wednesday, Feb 08, 2023 - 05:55 PM (IST)

पंजाब डेस्क: पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की कोठी को 30 सालों बाद खाली करवाने के आदेश जारी हुए है।  1992 से 1995 तक मुख्यमंत्री रहे बेअंत सिंह की चंडीगढ़ में सरकारी रिहायश हैं। आपको बता दें 31 अगस्त 1995 को बेअंत सिंह की हत्या कर दी गई थी और इस कोठी में उनका परिवार रह रहा है। जानकारी के अनुसार एस.डी.एम. सयंम गर्ग ने कोठी को खाली करवाने के आदेश जारी किए हैं। बेअंत सिंह के बेटे को नोटिस जारी हुआ है। 

गौरतलब है कि कोठी की अलाटमैंट पहले ही रद्द हो चुकी है। इससे पहले जब कोठी को खाली करवारने के आदेश जारी हुए थे तो पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के बेटे तेज प्रकाश ने एस.डी.एम. अदालत में याचिका दायर की थी। प्रशासन की तरफ से इस कोठी को खाली करवारने की पहले भी कई बार कोशिश हो चुकी है। राजनीति दबाव के चलते इस कोठी खाली नहीं करवाया गया। गत दिन मंगलवार को अस्टेट दफ्तर की टीम सैक्टर-5 में कोठी नंबर 3/33 पहुंची। वहां मौजूद जेड प्लस सिक्योरिटी और पंजाब पुलिस के कर्मचारियों ने उन्हें कोठी के अंदर नहीं आने दिया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


 

News Editor

Kamini