Big News: पुलिस ने इस कांग्रेसी नेता को किया गिरफ्तार
punjabkesari.in Friday, Jul 08, 2022 - 06:33 PM (IST)

मोगा: मोगा पुलिस ने कांग्रेस नेता आशु बांगड़ को गिरफ्तार किया है। उनके ऊपर विदेश भेजने के नाम पर फर्जी सर्टीफिकेट बनाने का आरोप लगा है। पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बता दें आशु बांगड़ फिरोजपुर दिहाती से कांग्रेस उम्मीदवार हैं। 'आप' पार्टी द्वारा टिकट वापस करने के बाद उन्होंने कांग्रेस के लिए चुनाव लड़ा था। मोगा में लंबे समय से सेवा देने वाले आशु विधानसभा चुनावों दौरान कांग्रेस में शामिल हुए थे।
वहीं दूसरी तरफ आशु बांगड़ की पत्नी का कहना है कि उन्हें नहीं पता कि उनके पति को किस आरोप में पकड़ा है। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस राजनीतिक कारणों के चलते आशु को परेशान कर रही है।
डॉ. आशु बांगड़ को हिरासत में लिए जाने के बाद थाना सिटी डिवीजन नं. 1 पुलिस ने अमृतसर रोड दशमेश नगर टंकी वाली गली स्थित उनके निवास पर छापा मारकर पूरे घर की तलाशी ली, पुलिस को मौके से कुछ भी बरामद नहीं हुआ, लेकिन 2 घंटे तक पुलिस ने आशु बांगड़ के घर पर रही।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here