बड़ी खबर: पंजाब कैबिनेट की नई टीम रविवार शाम को लेगी शपथ

punjabkesari.in Saturday, Sep 25, 2021 - 03:25 PM (IST)

चंड़ीगढ़ :  मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की नई कैबिनेट कल शाम साढ़े चार बजे शपथ लेगी। इसकी जानकारी स्वयं चरणजीत सिंह चन्नी ने दी है। मीडिया के साथ बात करते हुए चन्नी ने कहा कि उन्होंने अपने कैबिनेट में शामिल होने वाले नेताओं की सूची राज्यपाल को सौंप दी है और रविवार शाम साढ़े 4 बजे का शपथ ग्रहण का समय दिया गया है। इसके साथ ही कल शाम मंत्रिमंडल की तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी। 

मिली जानकारी के अनुसार पंजाब कैबिनेट में 7 नए चेहरों को शामिल किया जाएगा। इसमें नए मंत्रियों सहित कुल 15 मंत्री अपने पद की शपथ लेंगे। इसके अलावा 8 पुराने मंत्रियों की मंत्रालय से छुट्टी हो जाएगी। मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी की तरफ से चाहे शपथ ग्रहण समारोह की जानकारी दे दी गई है लेकिन अभी भी स्पष्ट नहीं है कि कौन-कौन से नेता मंत्रिमंडल में शामिल होंगे। इसके अलावा राजकुमार वेरका, संगत सिंह गिलजियां, परगट सिंह, कुलजीत सिंह नागरा, राणा गुरजीत सिंह, गुरकीरत कोटली, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को चरणजीत चन्नी की कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। 

पंजाब की नई कैबिनेट के विस्तार के लिए चन्नी की तरफ से लगातार हाईकमान के साथ मीटिंगें की जा रही हैं। सूत्रों के मुताबिक पंजाब की नई कैबिनेट के लिए मंत्रियों के नाम शुक्रवार देर रात राहुल गांधी के साथ हुई मीटिंग में तय हो गए थे। चर्चा यह भी थी कि सोमवार को नए चुने जाने वाले मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। परन्तु इससे पहले ही चरणजीत चन्नी द्वारा राज्यपाल के साथ मुलाकात करके रविवार का दिन तय कर लिया गया है।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News