बड़ी खबरः फिर बदले पंजाब के DGP

punjabkesari.in Saturday, Jan 08, 2022 - 03:56 PM (IST)

चंडीगढ़ः पंजाब सरकार द्वारा नया डी.जी.पी. नियुक्त करने की बड़ी खबर सामने आ रही है। वीरेश कुमार भावरा को नया डी.जी.पी. नियुक्त कर दिया गया है। 

ध्यान रहे कि डी.जी.पी. दिनकर गुप्ता को कैप्टन अमरेंद्र सिंह के मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान पुलिस फोर्स का प्रमुख नियुक्त किया गया था, लेकिन सत्ता परिवर्तन के बाद डी.जी.पी. दिनकर गुप्ता को छुट्टी पर जाने को कहा गया और बाद में उनकी जगह पर कार्यकारी डी.जी.पी. के तौर पर आई.पी.एस. सहोता को तैनात कर दिया गया। लेकिन डी.जी.पी. पद को लेकर चली मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी व कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू के बीच की खींचतान के बाद आखिरकार आई.पी.एस. सहोता को भी हटा दिया गया और दिसम्बर के आखिरी पखवाड़े में सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय को कार्यकारी डी.जी.पी. नियुक्त कर दिया गया था।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Urmila