अमृतसर-अजमेर एक्सप्रेस ट्रेन को लेकर बड़ी खबर! 2 अगस्त से 1 सितम्बर तक ...
punjabkesari.in Monday, Jul 27, 2026 - 07:07 PM (IST)
फिरोजपुर (कुमार,परमजीत) : यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल ने रेल गाड़ी नंबर 19612/19614 (अमृतसर-अजमेर एक्सप्रेस) में 2 अगस्त से 1 सितम्बर तक अस्थायी रूप से एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाने का निर्णय लिया है। अतिरिक्त कोच लगाए जाने से ट्रेन में यात्रियों के लिए सीटों की उपलब्धता बढ़ेगी।
यह जानकारी देते हुए बसंत कुमार वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने बताया कि इससे ज्यादा यात्रियों को यात्रा का अवसर मिलेगा, प्रतीक्षासूची में कमी आएगी और उनका सफर अधिक सुविधाजनक एवं आरामदायक होगा।
उन्होंने फिरोजपुर मंडल ने यात्रियों से अपील करते कहा कि यात्रा शुरू करने से पहले वह अपनी ट्रेन की आरक्षण संबंधी जानकारी राष्ट्रीय ट्रेन पूछताछ प्रणाली (एन.टी.ई.एस.) अथवा रेलवे हैल्पलाइन 139 के माध्यम से अवश्य प्राप्त कर लें। यात्रियों को बेहतर और सुगम यात्रा सुविधाएं उपलब्ध कराना मंडल की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

