कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबिया हत्याकांड से जुड़ी बड़ी खबर
punjabkesari.in Sunday, Sep 10, 2023 - 03:27 PM (IST)

पंजाब डेस्क: कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबिया हत्याकांड से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली पुलिस स्पेशल सैल के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। पुलिस ने संदीप नंगल अंबिया की हत्या को अंजाम दने वाले मुख्य शूटर को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली की स्पेशल सैल ने शूटर हैरी को गिरफ्तार किया है जो गैंगस्टर कौशल चौधरी का बेहद करीबी बताया जा रहा है। शूटर हैरी के पंजाब में ही नहीं विदेश में बैठे गैंगस्टरों के साथ भी संबंध बताए जा रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि हैरी पंजाब के राजपुरा का रहने वाला है। संदीप नंगल अबिंया की हत्या के बाद हैरी फरार चल रहा था।
यह भी जानकारी हासिल हुई कि उक्त आरोपी शूटर को अभी कोर्ट में पेश नहीं किया गया है। कोर्ट में पेश कर आरोपी शूटर का रिमां हासिल किया जाएगा। आरोपी शूटर के विदेशी कनेक्शन भी सामने आए हैं जिसे लेकर संबंधित राज खुल सकते हैं। संदीप नंगल अंबिया के आरोपी हैरी से आने वाले समय में पंजाब पुलिस भी पूछताछ करेगी।
जिक्रयोग्य है कि 14 मार्च 2022 को अंतरारष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबिया की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। तब से शूटर हैरी फरार था। बता दें कि मुख्य आरोपी हैरी बठिंडा में डबल मर्डर और पलवल में भी हत्या को अंजाम दे चुका है। शूटर हैरी से पुलिस द्वारा पूछताछ जारी है। सूत्र बताते हैं कि हैरी से अहम जानकारियां हासिल की जा रही हैं जिसके चलते और लोकेशनों पर कार्रवाई की जा सकती है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here