RPG अटैक से जुड़ी बड़ी खबर, पंजाब पुलिस ने मामला सुलझाने का किया दावा

punjabkesari.in Monday, Dec 12, 2022 - 03:53 PM (IST)

पंजाब डेस्क: तरनतारन थाने में हुए आर.पी.जी. अटैक को लेकर पंजाब आई.जी. सुखचैन गिल का बड़ा बयान सामने आया है। जानकारी के अनुसार पंजाब पुलिस ने आर.पी.जी. अटैक मामले सुलझाने का दावा किया है। आई.जी. सुखचैन गिल ने प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि पुलिस ने 4 लोगों को हिरास्त में ले लिया है। इनमें से 2 लोगों ने हमलावारों बाईक मुहैया करवाई व 2 ने रहने के लिए जगह मुहैया करवाई थी।

इस दौरान आई.जी. ने यह भी कहा कि आर.पी.जी. ग्रेनेंड फैंकने वालों की भी पहचान हो गई है। फिलहाल उन्होंने किसी भी आरोपी की नाम उजागर नहीं किया है। आपको बता देंशुक्रवार रात करीब 11 बजे नेशनल हाईवे पर मौजूद थाना सरहाली को पाकिस्तान के इशारे पर निशाना बनाया गया भले ही इस हमले के दौरान किसी पुलिस कर्मचारी का कोई नुक्सान नहीं हुआ था पर इस हमले के बाद लोगों में डर का माहौल देखने को मिल रहा है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kamini