Big News : चंडीगढ़ में धारा 144 लागू, जारी हुए ये आदेश

punjabkesari.in Sunday, Mar 19, 2023 - 09:10 PM (IST)

चंडीगढ़ : राज्य में चल रहे तनावपूर्ण माहौल को देखते अब चंडीगढ़ में भी धारा 144 लागू कर दी गई है। धारा लागू होने के बाद चंडीगढ़ में भी लोगों के इकट्ठ व हथियार लेकर चलने पर पूर्ण तौर पर पाबंदी लगा दी गई है। बता दें कि इससे पहले पंजाब के कई जिलों में भी धारा 144 लागू कर दी जा चुकी है। बता दें कि राज्य में आप्रेशन अमृतपाल लगातार जारी है, जिसके चलते पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह के कई साथियों को हथियारों सहित गिरफ्तार भी किया जा चुका है और वहीं अमृतपाल की गिरफ्तारी भी किसी भी समय हो सकती है। 

Content Writer

Subhash Kapoor