बड़ी खबरः आतंकी लखबीर सिंह लंडा का साथी गिरफ्तार, पंजाब को दहलाने की कर रहा था साजिश

punjabkesari.in Friday, Sep 23, 2022 - 03:30 PM (IST)

अमृतसर(संजीव): अमृतसर आई.ई.डी. मामले में आतंकी लखबीर सिंह लंडा का एक और साथी गिरफ्तार किया गया है। पंजाब की स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने सतनाम सिंह हनी को गिरफ्तार किया है, जो अमृतसर का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि सतनाम सिंह हनी आतंकी  लखबीर सिंह का खास साथी बताया जा रहा है, जिसको चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया हैं ।

साथ ही इसी मामले में युवराज सभ्रवाल को अमृतसर से गिरफ्तार किया है, उसे कोर्ट में पेश कर 7 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। सतनाम सिंह काफी समय से लखबरी सिंह लंडा के संपर्क में था और उसके साथ काम कर रहा था। पूछताछ में बताया जा रहा है कि वह पंजाब में बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था। आरोपियों से AK-47 सहित 90 बुलेट बरामद किए है। 

गौरतलब है कि अमृतसर के रंजीत एवेन्यू सी ब्लॉक घड़ी एक पुलिस की गाड़ी में दो नकाबपोश युवक बम ईमप्लांट कर मौके से फरार हो गए थे। सी.सी.टी.वी. फुटेज के सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप की मच गई थी। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों व बम निरोधक दस्ते ने जीप के नीचे से प्लांट किया गया बम कब्जे में ले लिया था। सी.आई.ए. स्टाफ में तैनात सब इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह बागा के घर के बाहर जीप खड़ी थी जिसमें दो नकाबपोश युवकों द्वारा बम ईमप्लांट किया था। 

Content Writer

Vatika