बड़ी खबर: AAP में शामिल होने जा रहे शहर के यह पूर्व डिप्टी मेयर

punjabkesari.in Monday, Mar 27, 2023 - 02:13 PM (IST)

जालंधर: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज जालंधर पहुंचे हैं। इस दौरान कई नेताओं की आम आदमी पार्टी में शामिल की बात सामने आई हैं। मिली जानकारी के अनुसार इस मौके पर शहर के पूर्व डिप्टी मेयर व  अकाली नेता प्रवेश तांगड़ी  'आप' का दामन थामने जा रहे हैं। बता दें कि गत दिवस जालंधर छावनी विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे जगबीर बराड़ चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। वहीं आज भी कई अकाली व कांग्रेसी नेता आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। 

गौरतलब है कि आज मुख्यमंत्री भगवंत मान जालंधर वेरका मिल्क प्लांट में नई ऑटोमैटिक प्लांट में मशीनरी का उद्घाटन करने पहुंचे हैं। वहीं आज सी.एम. मान लोकसभा उपचुनावों को लेकर पार्टी के विधायकों के साथ बैठक भी करेंगे। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kamini