बड़ी खबर: अकाली दल की टिकट पर खड़े होने से इस मंत्री ने किया इंकार

punjabkesari.in Sunday, Aug 29, 2021 - 05:58 PM (IST)

बठिंडा(विजय): 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए अकाली दल ने रविवार को तीन और उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए जिसके बाद नया विवाद खड़ा हो गया। हल्का रामपुरा फूल से टिकट मिलने के बावजूद पूर्व मंत्री सिकंदर सिंह मलूका ने इसका विरोध किया है। 

गौरतलब है कि अकाली नेता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने ट्वीट करके टिकट वितरण संबंधी जानकारी दी थी। इसमें अकाली दल ने रामपुरा फूल से पूर्व मंत्री सिकंदर सिंह मलूका, बठिंडा देहाती से प्रकाश सिंह भट्टी तथा हल्का भुच्चो मंडी से पूर्व विधायक दर्शन सिंह कोटफता के नामों का ऐलान किया। दर्शन सिंह कोटफता और सिकंदर सिंह मलूका 2012 के विधानसभा चुनाव जीतकर विधायक रह चुके है। दर्शन सिंह कोटफता ने 2012 में शिअद की टिकट पर बठिंडा देहाती से चुनाव जीता था।

टिकट की घोषणा होने के बाद पूर्व मंत्री सिकंदर सिंह मलूका ने इसका विरोध किया। मलूका ने कहा कि टिकट की घोषणा करने से पहले उनके साथ कोई बात नहीं की गई। उन्होंने कहा कि वह अपने लड़के गुरप्रीत सिंह मलूका के लिए टिकट लेना चाहते थे और अब भी उसके द्वारा ही ये चुनाव लड़ा जाएगा।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Content Writer

Sunita sarangal