Breaking News: विजिलेंस ने ओ.पी. सोनी को जारी किया समन

punjabkesari.in Friday, Nov 25, 2022 - 10:52 AM (IST)

अमृतसर (इंदरजीत): पंजाब के पूर्व डिप्टी सी.एम. ओम प्रकाश सोनी की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है।  विजिलेंस ने  ओ.पी. सोनी को समन जारी किया है। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने पूर्व उपमुख्यमंत्री ओ.पी. सोनी को आय से अधिक संपत्ति के चलते आज विजिलेंस ने तलब किया है। एस.एस.पी. वरिंदर सिंह ने इस बात की पुष्टि की है। विजिलेंस ने जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कल इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो को हरी झंडी दे दी थी।

सूत्रों का कहना है कि विजिलेंस के अलावा अमृतसर के सर्किट हाउस के पट्टे के मामले की भी जांच की जा रही है। पूर्व उपमुख्यमंत्री सोनी कई बार शपथ पत्र के जरिए चुनाव आयोग की संपत्ति का खुलासा कर चुके हैं। 2007 के विधानसभा चुनाव के समय सोनी ने अपनी चल संपत्ति 1.94 करोड़ बताई थी, जो 2022 के चुनाव के समय बढ़कर 27.98 करोड़ हो गई है। 2009 के लोकसभा चुनाव के समय सोनी की संपत्ति 3.80 करोड़ रुपए थी। पिछले कांग्रेस शासन के दौरान संपत्ति में सबसे अधिक वृद्धि हुई है और इसमें लगभग 10 करोड़ की वृद्धि हुई है जबकि कर्ज अचानक कम हो गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News