बड़ी राहतः CM मान ने पंजाब का एक और Toll  Plaza करवाया बंद, Watch Live

punjabkesari.in Saturday, Apr 01, 2023 - 11:15 AM (IST)

पंजाब डेस्क: पंजाब के लोगों को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बड़ी राहत दी है। दरअसल,सी.एम. मान द्वारा कीरतपुर साहिब जाकर नक्कीया टोल प्लाजा को बंद करवाया गया है। लोगों को संबंधोति करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे पहले पहले 7 टोल प्लाजा बंद करवा दिए गए है और यह नक्कीया टोल प्लाजा 8वां है। लोगों के इससे एक दिन के 10 लाख 12 हजार रुपये बचेंगे।

बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा था," लोगों के पैसों की लूट बर्दाशत नहीं करेंगे। आज कीरतपुर साहिब-श्री आनंदपुर साहिब-नंगल-ऊना वाला टोल प्लाजा मुफ्त कर दिया जाएगा। इसके साथ लोगों के 1 दिन के 10 लाख 12 हजार रुपए बचेंगे.. कंपनी द्वारा 582 दिन की अवधि बढ़ाने की अर्जी खारिज कर दी गई है... कंपनी ने कई बार एग्रीमेंट की उल्लंघना की है..बाकी विवरण जल्द ही जारी किया जाएगा।
 

Content Writer

Vatika