दुबई जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत, अब नहीं करना पड़ेगा यह काम
punjabkesari.in Wednesday, Feb 23, 2022 - 09:28 AM (IST)

जालंधर (सुधीर): यू.ए.ई. ने बाहर से आने वाले सभी यात्रियों के लिए कोविड पाबंदियों में बड़ी ढील दी है। भारत से यू.ए.ई. जाने वाले यात्रियों को अब ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। यात्रियों को आर.टी.पी.सी.आर. करवाना जरुरी होगा पर उन्हें भारत में एयरपोर्ट पर रैपिड टेस्ट करवाने की जरूरत नहीं होगी। भारत से यू.ए.ई. जाने वाले यात्रियों को अब 72 घंटे पहले की आर.टी.पी.सी.आर. रिपोर्ट के साथ ले कर जानी होगी और भारत में एयरपोर्ट पर रैपिड टेस्ट नहीं होगा। यात्रियों को 6 घंटे पहले एयरपोर्ट पर नहीं पहुंचना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें : फगवाड़ा में गुंडागर्दी का नंगा नाच, तेजधार हथियारों से किया हमला, चली गोलियां
आपको बता दें कि कोरोना महामारी में कई देशों ने अपने यहां आने वाले यात्रियों के लिए पाबंदियां सख्त कर दी थीं, इन देशों में यू.ए.ई. भी शामिल था। यू.ए.ई. जाने वाले यात्रियों को दिल्ली से उड़ान भरने से 6 घंटे पहले एयरपोर्ट पर पहुंचना पड़ता था, वहां उनका आर.टी.पी.सी.आर. कोविड टेस्ट होता था, रिपोर्ट नेगेटिव आने पर यात्री ही यात्रा कर सकता था। इसके बाद यू.ए.ई. एयरपोर्ट पर लैड करने के बाद फिर आर.टी.पी.सी.आर. टेस्ट में से गुजरना पड़ता था। इसकी रिपोर्ट आने में 2 से 3 घंटो का समय लग जाता था। इसमें यात्रियों का ज्यादा समय बरबाद हो जाता था पर अब ऐसा नहीं होगा। अब यू.ए.ई. पर लैड करने के बाद रैपिड टेस्ट होगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

निक्की हेली का दावा- US और दुनिया के लिए बड़ा खतरा है चीन, युद्ध की तैयारी कर रहा बीजिंग

Breaking : रेल यात्री जरा ध्यान दें! 5 दिनों के लिए बंद रहेंगी ट्रेनें, कई Divert

Radha Ashtami: राधा अष्टमी पर 3 शुभ योग, इस शुभ मुहूर्त में बरसेगी बरसाने वाली की कृपा

Radha Ashtami: आज है श्रीकृष्ण को प्राणों से भी प्रिय राधारानी का जन्मोत्सव, पढ़ें कथा