मान सरकार को बड़ी राहत, नहीं रुकेगा Dream Project

punjabkesari.in Saturday, Sep 03, 2022 - 06:14 PM (IST)

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा जिला संगरूर में बनाए जा रहे मेडिकल कॉलेज पर हाईकोर्ट ने एस.जी.पी.सी. के दखल देने के बाद स्टे लगा दिया था। इसी को लेकर अब एक और बड़ी खबर सामने आई है। इस मामले को लेकर एस.जी.पी.सी. अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी से मुलाकात की गई। 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार संगरूर के एस.जी.पी.सी. सदस्यों और धार्मिक नेताओं ने हरजिंदर सिंह धामी से मुलाकात कर मामले को हल किया। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि जल्दी ही वे वकीलों से बात करेंगे और हाईकोर्ट द्वारा दिए गए स्टे ऑर्डर को वापस लेने की अपील दर्ज करेंगे। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि इस संबंध में कोई भी प्रदर्शन ना किया जाए क्योंकि यह मामला पूरी तरह हल हो चुका है। एस.जी.पी.सी. इसके संबंध में कोई भी अड़चन पैदा नहीं करेगी। इन धार्मिक नेताओं ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से जहां इस कॉलेज निर्माण कार्य को जल्दी शुरू कराने की मांग की वहीं इलाके के लिए एम.बी.बी.एस. दाखिले के लिए कुछ सीटें आरक्षित करने की भी मांग रखी। इसके अलावा यहां काम करने वाले कर्मचारियों के लिए भी कुछ सीटें आरक्षित करने की उन्होंने अपील की है।

आपको बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 5 अगस्त को संगरूर मेडिकल कॉलेज का नींव पत्थर रखा था। जिसके निर्माण कार्य पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी थी। यह कॉलेज कुल 25 एकड़ में बन रहा है जिसका कुल खर्चा 345 करोड़ है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Related News