आम आदमी पार्टी ने कुलदीप सिंह धालीवाल को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, Notification जारी
punjabkesari.in Friday, Nov 14, 2025 - 05:27 PM (IST)
चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी पंजाब ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए कुलदीप सिंह धालीवाल को पंजाब में पार्टी का मुख्य प्रवक्ता (Chief Spokesperson) नियुक्त किया है।

इस संबंध में पार्टी की ओर से आधिकारिक रूप से नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है। पार्टी ने कहा है कि कुलदीप सिंह धालीवाल को यह जिम्मेदारी उनके पार्टी के प्रति योगदान और अनुभव को देखते हुए सौंपी गई है। पत्र में उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं भी दी गई हैं।
उक्त नियुक्ति पार्टी के प्रदेश प्रभारी मनीष सिसोदिया और पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा के हस्ताक्षरित पत्र के माध्यम से जारी की गई है।

