लुधियाना में NRI मर्डर केस में बड़ा खुलासा, घर का नौकर ही निकला मास्टरमाइंड

punjabkesari.in Saturday, Jul 22, 2023 - 03:37 PM (IST)

लुधियाना : लुधियाना के एन.आर.आई. बिंद ललतो हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस हत्या का मास्टरमाइंड घर का नौकर बल सिंह ही निकला। उसने बनिंदर पाल सिंह ललतो को मारने के लिए ढाई लाख रुपए की सुपारी दी थी। आरोपियों की पहचान जसप्रीत सिंह, सोहिल अली, जगरात सिंह, बल सिंह, देवराज उर्फ कालू, वरिंदर सिंह उर्फ विक्की के रूप में हुई है। इनमें से आरोपी जसप्रीत पर 1 मामला व जगराज पर 5 मामले दर्ज हैं।

दरअसल, आरोपी बल सिंह पिछले 15 साल से एन.आर.आई. के घर में काम कर रहा था और एन.आर.आई. के माता-पिता उसे अपना बेटा मानते थे। बताया जा रहा है कि मृतक बनिंदरपाल सिंह अपने नौकर बल सिंह को उसकी मां के बारे में गलत शब्द बोलकर लोगों के सामने अपमानित करता था। इसके अलावा आरोपी जगराज सिंह उर्फ ​​गाजा का मृतक के साथ मकान पर कब्जे को लेकर पैसे का लेनदेन था, जो हत्या का कारण बना।

पुलिस ने वारादत का खुलास करते हुए बताया कि हमलावरों ने पहले फार्म हाऊस की रैकी की थी। उसके बाद मौके मिलने पर हत्या की वारदात को अंजाम दिया। यह भी खुलासा हुआ है कि मृतक बनिंदर अवैध जमीन पर कब्जे करता था। इसी के चलते उसके कई लोगों की रंजिश थी। बता दें 4 दिन पहले मोटरसइकिल सवार 4 लोगों ने तेजधार हथियारों से वार कर बनिंदरपाल की हत्या कर दी थी। मृतक का एक कोठी को लेकर विवाद भी चल रहा था जिसके आधार पर पुलिस देखती रही। पुलिस न शक के आधार पर नौकर ट्रेप करना शुरू किया जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini