गुरुद्वारा साहिब में युवक की हत्या करने वाले निहंग सिंह के Dope Test में बड़ा खुलासा

punjabkesari.in Friday, Jan 19, 2024 - 11:02 AM (IST)

पंजाब डेस्कः  घनी आबादी वाले बांसावाला बाजार (चौड़ा खूह क्षेत्र) में स्थित गुरुद्वारा छवीं पातशाही में बेअदबी करने की शंका में एक अज्ञात युवक की हत्या करने वाले निहंग सिंह के डोप टैस्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। सूत्रों अनुसार मंगू के खून से ड्रग्स के अंश मिले है। पता चला है कि डॉक्टरों को उसके ब्लड सैंपल से ब्यूपरनोर्फिन, बेंजोडायजेपाइन और  मॉर्फिन मिली है। आरोपी निहंग सिंह की पहचान रमनदीप सिंह उर्फ मंगूमठ निवासी लुधियाना के रूप में हुई है।

क्या है मामला
बता दें कि बेअदबी करने की शंका में एक निहंग सिंह  रमनदीप सिंह उर्फ मंगूमठ ने अज्ञात युवक की गुरुद्वारे में हत्या कर दी थी। बकायदा निहंग सिंह द्वारा वीडियो बनाकर दावा किया गया था कि उसने ही उक्त युवक की हत्या की है क्योंकि वह गुरुद्वारे में बेअदबी करने आया था। एडीजीपी ला एंड आर्डर गुरिंदर सिंह ढिल्लो के अनुसार निहंग रमनदीप सिंह मंगूमठ ने कबूला की उसने युवक की हत्या पब्लिसिटी के लिए की थी। अदालत ने आरोपी निहंग सिंह रमनदीप सिंह उर्फ मंगू मठ को सात दिनों के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश जारी कर दिए है। 
 

Content Writer

Vatika