अकाली नेता के कत्ल मामले में बड़ा खुलासा, सामने आया पूरा सच

punjabkesari.in Tuesday, Sep 08, 2020 - 12:39 PM (IST)

बठिंडा(वर्मा): यूथ अकाली दल के नेता सुखनप्रीत सिंह संधू जिसका रविवार को गोली मारकर कत्ल कर दिया गया था, के कातिल को पुलिस ने 24 घंटों में ही पकड़ लिया है और उससे कत्ल में इस्तेमाल की गई पिस्तौल भी बरामद कर ली है। एस.एस.पी. भूपिन्दरजीत सिंह विर्क ने प्रैस कांफैंस में बताया कि पुलिस ने आरोपी संजय ठाकुर उर्फ शम्मी पुत्र उमेश कुमार निवासी प्रताप नगर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उससे कत्ल में इस्तेमाल किया गया रिवाल्वर भी बरामद कर उसका एक दिन का रिमांड हासिल किया है।

कत्ल का कारण
एस.एस.पी. ने बताया कि कत्ल के पीछे पैसों के लेने-देने का मामला था। संजय ठाकुर फाइनैंस का काम करता था और सुखनप्रीत ने उससे 3 लाख रुपए कर्ज लिया था। पैसों के लेने-देने को लेकर इनकी पहले भी बहसबाजी हो चुकी है। आखिर 1 लाख रुपए देने की बात तय हुई। मृतक अपने पिता से 40 हजार रुपए लेकर संजय ठाकुर को देने के लिए पोखर मल्ल की कैंटीन के पास गया, जहां दोनों की रात 10.30 बजे बहस भी हुई क्योंकि मृतक के पास अपना लाइसैंसी रिवाल्वर था, ज्यादा तकरार के बाद शम्मी ने मृतक का रिवाल्वर छीन कर गोली चला दी और मौके पर ही कत्ल कर दिया। पुलिस ने आरोपी से 30 हजार रुपए और रिवाल्वर भी बरामद कर लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News