राज्यपाल से मुलाकात के बाद भगवंत मान का बड़ा बयान

punjabkesari.in Saturday, Mar 12, 2022 - 11:48 AM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने से पहले भगवंत मान की तरफ से शनिवार को राजभवन में राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित के साथ मुलाकात की गई। भगवंत मान ने 92 विधायकों सहित राज्यपाल को समर्थन पत्र सौंपा और सरकार बनाने का दावा पेश किया, जिसे राज्यपाल ने मंज़ूर कर लिया।

भगवंत मान ने राजभवन से बाहर आकर मीडिया के साथ बातचीत करते कहा कि भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में 16 मार्च को दोपहर 12.30 बजे शपथ समारोह होगा।  हम इस दिन अपना सब कुछ पंजाब की तरक्की के लिए न्योछावर करने की कसम उठाएंगे। उन्होंने कहा कि इस समारोह दौरान पूरे पंजाब से लोग आएंगे और भगत सिंह को श्रद्धांजलि भी देंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि  पंजाब की कैबिनेट बढ़िया होगी और पंजाब के लिए ऐतिहासिक फ़ैसले लिए जाएंगे, जो पहले कभी नहीं लिए गए।
 

Content Writer

Vatika