बरनाला में बड़ी वारदात, भतीजे ने किया ताये का कत्ल

punjabkesari.in Wednesday, Apr 25, 2018 - 07:18 PM (IST)

बरनाला(विवेक सिंधवानी,गोयल): शराब के नशे में भतीजे ने अपने ताऐ का कत्ल कर दिया। जानकारी देते हुए थाना टलेवाल के पुलिस अधिकारी मुख्तियार सिंह ने बताया कि देर रात भोला सिंह (65) वासी सदोवाल जोकि अविवाहित था उसने शराब पी रखी थी उसके भतीजे गुरसेवक सिंह पुत्र बब्बर सिंह ने भी शराब पी रखी थी। जमीन के मामले को लेकर इनका आपस में झगड़ा हो गया।

शराब के नशे में गुरसेवक सिंह ने अपने ताये भोला सिंह के सिर पर बेट मार दिया, जिसके साथ उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर उसका सिविल अस्पताल बरनाला में पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने उसके भतीजे के खिलाफ केस दर्ज करके उसको हिरासत में ले लिया है। 

Vaneet