फिरोजपुर रोड पर बाइक सवार लुटेरों ने लाखों की लूट को दिया अंजाम

punjabkesari.in Tuesday, Oct 09, 2018 - 10:13 PM (IST)

लुधियाना(ऋषि): लुधियाना के फिरोजपुर रोड पर एम.बी.डी. मॉल के पास अज्ञात लुटेरों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। 

जानकारी के अनुसार कर्मवीर (21) और मनप्रीत (26) आज बैंक में 10 लाख 80 हजार रुपए जमा करवाने के लिए जा रहे थे कि रास्ते में दो बाइक सवारों ने उन्हें घेर लिया और गोलियां चलानी शुरू कर दी। जिसमें एक गोली कर्मवारी के और दूसरी गोली मनप्रीत के जा लगी। दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। इस दौरान लुटेरे उनसे पैसे छीन कर फरार हो गए। दोनों को लुधियाना के डी.एम.सी. अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहीं मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है जो मामले की जांच कर ही है। 


 

Vaneet