“किस तरफ जा रही पंजाब की कानून-व्यवस्था?” परविंदर झोटा की मौत पर बिक्रम मजीठिया ने उठाए सवाल
punjabkesari.in Tuesday, Oct 13, 2026 - 04:32 PM (IST)
पंजाब डेस्क : पंजाब की बिगड़ती कानून व्यवस्था को अकाली दल नेता बिक्रम मजीठिया ने सवाल उठाए हैं। मानसा में परविंदर झोटा पर फायरिंग की घटना को लेकर पंजाब की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए गए हैं। मजीठिया ने कहा कि, मेडिकल स्टोर मालिक ने परविंदर झोटा पर गोलियां चलाईं। इसके बाद वह कथित तौर पर पिस्तौल लहराते हुए सरेआम बाजार में घूमता रहा, लगातार गोलियां चलाता रहा और हर तरफ दहशत फैलाता रहा।
👉ਮਾਨਸਾ 'ਚ ਮੈਡੀਕਲ ਸਟੋਰ ਮਾਲਕ ਨੇ ਪਰਵਿੰਦਰ ਝੋਟਾ 'ਤੇ ਫਾਇਰ ਕੀਤੇ, ਫਿਰ ਪਿਸਤੌਲ ਲਹਿਰਾਉਂਦਾ ਹੋਇਆ ਸ਼ਰੇਆਮ ਬਾਜ਼ਾਰ 'ਚ ਘੁੰਮਦਾ ਰਿਹਾ, ਲਗਾਤਾਰ ਗੋਲੀਆਂ ਚਲਾਉਂਦਾ ਰਿਹਾ ਅਤੇ ਹਰ ਪਾਸੇ ਦਹਿਸ਼ਤ ਫੈਲਾਉਂਦਾ ਰਿਹਾ। 👉ਝੋਟਾ ਉਸਦੀ ਦੁਕਾਨ ਦੇ ਅੰਦਰ ਪਿਆ ਤੜਫਦਾ ਰਿਹਾ, ਰੋਕਣ ਵਾਲਾ ਕੋਈ ਨਹੀਂ ਸੀ। 👉ਇਸ ਤੋਂ ਅੰਦਾਜ਼ਾ ਲਗਾ ਲਓ, ਗੁਰੂ ਦੋਖੀ ਦੇ ਰਾਜ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬ 'ਚ ਕਾਨੂੰਨ-ਵਿਵਸਥਾ ਕਿਸ ਪਾਸੇ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ! 👉 मानसा में मेडिकल स्टोर मालिक ने परविंदर झोटा पर फायर किए, फिर पिस्तौल लहराता हुआ सरेआम बाजार में घूमता रहा, लगातार गोलियां चलाता रहा और हर तरफ दहशत फैलाता रहा। 👉 झोटा उसकी दुकान के अंदर पड़ा तड़पता रहा, रोकने वाला कोई नहीं था। 👉 इससे अंदाजा लगा लो, गुरु-द्रोही के राज में पंजाब में कानून-व्यवस्था किस तरफ जा रही है! 👉 In Mansa, a medical store owner allegedly opened fire on Parvinder Jhotta, then roamed openly through the market, brandishing his pistol, firing repeatedly and spreading terror everywhere. 👉 Jhotta lay writhing in pain inside the shop, with nobody stepping in to stop the attack. 👉 This gives a glimpse of the state of law and order in Punjab under the rule of “Guru Dokhi”. Where is the state heading?
— Bikram Singh Majithia (@bsmajithia) October 13, 2026
बिक्रम मजीठा ने आगे कहा कि, परविंदर झोटा उसकी दुकान के अंदर पड़ा तड़पता रहा, रोकने वाला कोई नहीं था। इससे अंदाजा लगा लो, गुरु-द्रोही के राज में पंजाब में कानून-व्यवस्था किस तरफ जा रही है!
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

