बिक्रम मजीठिया का मान सरकार पर हमला: बोले- पंजाब में ‘जंगलराज’, आवाज उठाने वालों पर हो रहे हमले

punjabkesari.in Thursday, Mar 26, 2026 - 05:02 PM (IST)

पंजाब डेस्क : पंजाब की कानून व्यवस्था दिन प्रतिदिन बिगड़ी जा रही है। आए दिन सरेआम लोगों पर जानलेवा हमले हो रहे हैं। पंजाब में कानून व्यवस्था को लेकर सियासत गरमा गई है। अकाली नेता बिक्रम मजीठिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर राज्य की भगवंत मान सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक युवक पर बेरहमी से हमला किया गया।

मजीठिया ने पीड़ित युवक के वीडियो भी शेयर की है। उन्होंने कहा कि, रावल गांव के एक युवक पर उसकी दुकान में दरांती और तलवार से हमला किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस हमले के पीछे आम आदमी पार्टी के विधायक अमृतपाल सुखानंद से जुड़े गैंगस्टरों का हाथ हो सकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि, विधायक अमृतपाल सुखानंद से जुड़ा तीसरा मामला है।

अकाली नेता ने कहा कि पंजाब में हालात बिगड़ते जा रहे हैं और राज्य को “पुलिस स्टेट” बनाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला हो रहा है, जो लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा है। मजीठिया ने यह भी कहा कि प्रदेश में डर और असुरक्षा का माहौल बनता जा रहा है। उन्होंने भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह “रंगला पंजाब” नहीं बल्कि “जंगलराज” बनता जा रहा है। यहा बोलने की आजादी पर हमला हो रहा है। यह संविधान को सीधी चुनौती है। पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर गंभीर चिंताएं जताई जा रही है। 

बिक्रम मजीठिया ने कहा कि, भगवंत मान सरकार का जंगल राज जिसमें कोई सुरक्षित नहीं है। अगर कोई बोलता है, तो MLA को पीटा जाता है। क्या यही है भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल का रंगीन पंजाब। किसी को बोलने की आज़ादी नहीं है। हर जगह लूट का माहौल बना दिया गया है। भगवंत और केजरीवाल ने पंजाब को बहुत ज़्यादा पावर दे दी है और पंजाब को पुलिस स्टेट बना दिया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News