माइनिंग को लेकर बिक्रम मजीठिया ने किया CM चन्नी का पर्दाफाश

punjabkesari.in Saturday, Jan 22, 2022 - 01:08 PM (IST)

चंडीगढ़ः बिक्रम मजीठिया ने आज प्रेस कान्फ्रेंस करके सी.एम. चन्नी पर बड़े जोर-शोर से हमला किया। उन्होंने अवैध माइनिंग और ई.डी. रेड को लेकर बड़ा अटैक किया है। भूपेंद्र हनी पर सवाल उठाते हुए मजीठिया ने मोहाली में होम लैंड सोसायटी की वीडियो जरिए कई पर्दे उठाए। उन्होंने कहा कि होम लैंड में ई.डी. की रेड की गई थी। उन्होंने वीडियो में दिखाया कि भूपेंद्र हनी सिक्योरिटी गार्ड के साथ दिखाई दे रहा है। उन्होंने सी.एम. चन्नी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भूपेंद्र हनी कौन है जिसे इतनी हाई सिक्योरिटी दी गई है। जहां भी सी.एम.चननी जाते हैं भूपेंद्र हनी सबसे आगे होता है। भूपेंद्र को जिप्सी दी गई इस बारे जांच क्यों नहीं की जा रही। मजीठिया ने चन्नी व हनी पर तंज कसते हुए कहा कि चन्नी मतलब हनी, हनी मतलब मनी।

दूसरी तरफ मजीठिया ने कहा कि भूपेंद्र हनी को सी.एम. की शह पूरी है। भूपेंद्र सी.एम. चन्नी का खास है। हनी सी.एम. की साली का रिश्तेदार है। हनी सभी सरकारी कामों में सी.एम. चन्नी के साथ होता है। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि एस.एस.पी. व डी.सी. भी सी.एम. के इशारों पर चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि अवैध माइनिंग में 100 करोड़ को घोटाला सामने आया है। साथ ही मजीठिया ने कहा कि सी.एम. के बेटे की शादी पर हुए खर्चे पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि इस पर भी ई.डी. द्वारा जांच की जानी चाहिए। 

नवजोत सिद्धू पर निशाना साधते हुए मजीठिया ने कहा कि अब सिद्धू को सांप सूंघ गया है अब ई.डी. मामले पर क्यों नहीं बोल रहे। क्या वह भी भ्रष्टाचार का साथ दे रहे हैं क्या वह भी इसके पक्ष में हैं। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Urmila