बिक्रम मजीठिया की बढ़ी मुश्किलें! भाई-साले और 10 कंपनियों के खिलाफ चार्जशीट दायर

punjabkesari.in Wednesday, Oct 28, 2026 - 01:40 PM (IST)

मोहाली: आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस ने वरिष्ठ अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के मामले में आज मजीठिया के भाई गुरमेहर सिंह, साले गज्जपत सिंह ग्रेवाल, हरप्रीत गुलाटी, अमरदीप सिंह और 10 कंपनियों के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल की है।

इससे पहले विजिलेंस बिक्रम मजीठिया के खिलाफ 40 पन्नों की चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। आज अदालत में दाखिल की गई चार्जशीट के बाद इस मामले में दस्तावेजों की कुल संख्या 53 हजार पन्नों तक पहुंच गई है। इस मामले में सबसे अधिक चर्चा चार्जशीट के आकार को लेकर हो रही है। इतनी बड़ी संख्या में दस्तावेज पेश किए जाने के कारण इस मामले को लेकर राजनीतिक और कानूनी हलकों में चर्चा तेज होने की संभावना है। इस कार्रवाई के साथ ही मामले की अगली कानूनी प्रक्रिया एक महत्वपूर्ण चरण में पहुंच गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News