अग्रिम जमानत मिलने पर बोले बिक्रम मजीठिया, कांग्रेस सरकार पर कसा तंज

punjabkesari.in Tuesday, Jan 11, 2022 - 04:23 PM (IST)

चंडीगढ़: शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया अग्रिम जमानत मिलने के बाद पहली बार पत्रकारों के सामने पेश हुए। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले परमात्मा का धन्यवाद किया। कल हाईकोर्ट से ड्रग्स केस में बिक्रम मजीठिया को जमानत मिली थी। मजीठिया ने कहा लाखों की अरदास के कारण यह संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने उन्हें फंसाने के षड्यंत्र रचा है। कांग्रेस सरकार ने उनके खिलाफ साजिश रचने के लिए कानून का उल्लंघन किया है। पंजाब सरकार ने 4 डी.जी.पी. बदल दिए उन्हें झूठे केस में फंसाने के लिए व अफसरों को डराया-धमकाया गया था। देश के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ था कि 3 महीने में 4 बार डी.जी.पी. बदले गए हों। मजीठिया ने कहा कि उनके खिलाफ कार्रवाई करने से इनकार करने पर उन्हें पद से हटा दिया गया।

मजीठिया ने कहा कि सी.एम. व गृह मंत्री उनके खिलाफ साजिश रची है। मजीठिया ने कहा उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया है। सच्चाई जीत हुई है और भी होती रहेगी। कांग्रेसियों ने बहुत ड्रामा किया। उन्होंने विरोधियों पर तंज कसते हुए कहा कि अगर केस दर्ज होने पर मैं फरार था तो सिद्धू, सोनिया गांधी आदि भी फरार हुए थे। उन्होंने कहा कि वह कहीं नहीं गए थे।

बिक्रम मजीठिया ने कहा कि यह सारा खेल कुर्सी लिए किया जा रहा है। सिद्धू के खिलाफ चुनाव लड़ने पर उन्होंने कहा कि वह पार्टी का आदेश मानने के लिए तैयार हैं। आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि भगवंत मान के जो बयान दे रहे हैं सही नहीं वह कांग्रेस से मिले हुए नहीं है। अगर कांग्रेस से मिला हुआ हूं तो फिर आम आदमी से भी मिला हुआ हूं। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kamini