रणजीत सिंह के फर्जी Encounter पर गुस्साए गांव वासियों ने पारित किया प्रस्ताव, मजीठिया ने ट्वीट कर कहा...

punjabkesari.in Monday, Mar 02, 2026 - 10:28 AM (IST)

पंजाब डेस्क:  अदियां गांव में रणजीत सिंह की कथित फर्जी मुठभेड़ के मामले ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। इसे लेकर अकाली नेता बिक्रम मजीठिया ने ट्वीट कर गंभीर चिंता जताई है। बिक्रम मजीठिया ने कहा कि, घटना के बाद गांव में डर और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि इस कार्रवाई ने पुलिस पर से जनता का भरोसा हिला दिया है।

बिक्रम मजीठिया ने ट्वीट कर कहा कि, ''गांव की ग्राम सभा की विशेष बैठक बुलाई गई, जिसमें सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर घटना की कड़ी निंदा की गई और निष्पक्ष जांच के साथ दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। जब ग्राम सभा को पुलिस कार्रवाई के खिलाफ प्रस्ताव पास करना पड़े, तो यह कानून व्यवस्था में जनता के विश्वास के संकट को दर्शाता है।

बिक्रम मजीठिया ने मामले को लेकर पंजाब पुलिस पर गंभीर मानवाधिकार उल्लंघन के आरोप लगाए जा रहे हैं। वहीं कुछ संगठनों और ग्रामीण प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और गौरव यादव (डीजीपी, पंजाब) से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की मांग भी की है। ग्रामीणों ने अन्य गांवों से भी अपील की है कि वे मानवाधिकारों और न्याय के समर्थन में ऐसे ही प्रस्ताव पारित कर आवाज बुलंद करें। फिलहाल प्रशासन की ओर से मामले की जांच की बात कही जा रही है।

पने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News