प्रियंका गांधी को इंदिरा गांधी बता कर क्या पंजाबियों को डराना चाहती है कांग्रेस : मजीठिया

punjabkesari.in Saturday, Apr 06, 2019 - 09:16 AM (IST)

अजनाला (वरिन्द्र): कांग्रेस पार्टी में छोटे वर्कर तो क्या अब तो बड़े नेता भी कांग्रेस को कोस रहे हैं जिसकी मिसाल बीते कल महिंद्र सिंह के.पी. द्वारा दिए बयान से मिलती है। सारी उम्र पार्टी में रहीं संतोष चौधरी भी टिकट न मिलने के कारण ऊंचा ऊंचा रो रही हैं और पी.पी.सी.सी. प्रधान रहे समशेर सिंह दूलो भी यह कह रहे हैं कि कांग्रेस पार्टी में पैसे वालों को छोड़ कर और किसी की कोई पूछ नहीं है। 

इन शब्दों का प्रकटावा आज पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने अजनाला के गांव गुज्जरपुरा में हलका इंचार्ज और शिरोमणि कमेटी मैंबर जोध सिंह समरा के नेतृत्व कांग्रेस पार्टी के टकसाली नेता और पूर्व सरपंच मस्सा सिंह और इस बार कांग्रेस की तरफ से चुनाव लड़े प्रद्युमण सिंह सहित दर्जनों परिवारों को शिरोमणि अकाली दल में शामिल करवाने के उपरांत पत्रकारों के साथ बातचीत करते किया। 
 
उन्होंने कहा कि क्या कांग्रेस प्रियंका गांधी को इंदिरा गांधी के रूप में पेश करके पंजाबियों को डराना चाहती है। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी की तरफ से 1984 में श्री अकाल तख्त साहिब पर हमला करके सिख पंथ का बड़ा नुक्सान किया था जिसे कौम नहीं भूली है। इस दौरान हलका इंचार्ज और शिरोमणि कमेटी मैंबर जोध सिंह समरा ने कहा कि हलका निवासियों की तरफ से उनको जो मान सत्कार और प्यार दिया जा रहा है उसके लिए हलका निवासियों के सदा ऋ णि रहेंगे। 
 

Vatika