Bird Flu को लेकर अब चंडीगढ़ में भी Alert, कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश

punjabkesari.in Tuesday, Jan 05, 2021 - 11:47 AM (IST)

चंडीगढ़(राजिंद्र शर्मा) : देश में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद चंडीगढ़ प्रशासन के वन और वन्यजीव विभाग ने भी अलर्ट जारी कर दिया है। पर्यावरण विभाग ने सोमवार को संबंधित विभागों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

फील्ड के कर्मचारियों से कहा गया है कि यदि वन क्षेत्र में किसी पक्षी की मौत होती है तो उसकी जानकारी तुरंत विभाग को दें। पशुपालन विभाग को भी अपने एरिया में निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार अगर कोई मृत पक्षी पाया जाता है तो प्रशासन शहर में नमूने एकत्रित करेगा।

एक अधिकारी ने बताया कि शहर में फिलहाल किसी पक्षी में बर्ड फ्लू के लक्षण नहीं मिले हैं। हालांकि कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। अगर किसी पक्षी में लक्षण पाए जाते हैं या कोई पक्षी संदेह अवस्था में मृत पाया जाता है तो नमूना लिया जाएगा। 

Vatika