हिमाचल की वादियों में नहीं चंडीगढ़ में मनाया जाएगा 'आरूसा आलम' का Birthday

punjabkesari.in Wednesday, May 22, 2019 - 12:19 PM (IST)

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह की पाकिस्तानी महिला मित्र अरूसा आलम का जन्मदिन इस बार हिमाचल की वादियों में नहीं बल्कि 22 मई को चंडीगढ़ के आलीशान होटल हयात में मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री के निजी और राजनीतिक मित्र, पंजाब के कई मंत्री, कांग्रेस पार्टी के साथ संबंधित नेता और अधिकारी इसमें शामिल होंगे।

मालवा से संबंधित एक सीनियर मंत्री ने अपना नाम न छापने की शर्त पर मुख्यमंत्री की दोस्त के जन्मदिन मौके रखी गई विशेष पार्टी की पुष्टि की है।  मंत्री ने यह भी बताया कि मेहमानों में उसका नाम भी शामिल है। जन्म दिन तो चाहे पहले भी मनाया जाता रहा है, परन्तु कैप्टन अमरेंद्र सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार के गठन के बाद अरूसा आलम का जन्मदिन सुर्खियों में आने लगा है। साल 2017 में शिमला की वादियों में जश्न मनाया गया था। साल 2018 में मनाली में जन्म दिन की पार्टी रखी गई थी। सूत्रों का कहना है कि लोकसभा चुनाव के नतीजों के चलते पार्टी के लिए चंडीगढ़ के बाहर प्रोगराम बनाया नहीं जा सका। 

बता दें कि पंजाब में लोकसभा मतदान का बिगुल बजते ही अरूसा आलम भारत से बाहर चली गई थी। समझा  जा रहा था कि वह (अरूसा) पाकिस्तान में थे। मुख्यमंत्री की यह महिला दोस्त चुनाव प्रचार खत्म होते ही चंडीगढ़ वापस आ गई है।  

swetha