भाजपा ने खाद्य आपूर्ति मंत्री आशू पर लगाए ये आरोप, केंद्रीय एजैंसियों से की जांच की मांग

punjabkesari.in Thursday, Dec 30, 2021 - 06:15 PM (IST)

लुधियाना (गुप्ता) : भाजपा ने पंजाब में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री भारत भूषण आशू की छत्रछाया में पनग्रेन विभाग में 2000 करोड़ रुपए के कथित घोटाले का आरोप लगाया है। आज मीडिया से बातचीत करते भाजपा लुधियाना के अध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंगल, पंजाब भाजपा की कार्यकारिणी के सदस्य एडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू ने अनाज मंडियों में माफिया से पीड़ित मजदूरों, छोटे ठेकेदारों और ट्रक मालिकों की मौजूदगी में यह आरोप लगाए। मीडिया को सम्बोधित करते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री भारत भूषण आशू की देखरेख में पनग्रेन विभाग ने मंडियों में रोजगार उपलब्ध कराने की बजाय आम गरीब और आम लोगों को बेरोजगार कर दिया है जबकि केंद्र सरकार द्वारा जारी एक पत्र के अनुसार, श्रमिक प्रबंधन समिति और लेबर समितियों को रोजगार देने के लिए कहा गया था लेकिन गरीबों को रोजगार देने की बजाय पनग्रेन विभाग ने पंजाब में खाद्यान्न मंडियों के बड़े क्लस्टर बनाकर मंत्री आशू के चहेते ठेकेदारों को लेबर, कार्टेज और ट्रांसपोर्टेशन के टैंडर दे दिए और जान-बूझकर कम रेट के टैंडर खारिज कर दिए। अपने चहेतो को अधिक रेट पर टैंडर जारी कर केंद्र सरकार के पैसों की लूट की गई। 

पीडि़त ठेकेदार गुरप्रीत सिंह ने भ्रष्टाचार के संबंध में मंत्री आशु और उनके चहेते ठेकेदारों, अफसरों के खिलाफ भ्रष्टाचार के संबंध में अरबों रुपए के घोटाले की सी.ए.जी., सी.बी.आई. और ई.डी. से जांच कराने की मांग की है। भाजपा के महामंत्री राम गुप्ता, कांतेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष मनीष चोपडा लक्की, डा.सतीश कुमार, संजीव शेरू सचदेवा, हर्ष सरीन, इंद्रजीत सिंह, सुखदेव सिंह, मेहरचंद, चरण सिंह, राहुल, राम शाह, सुरेश आदि भी उपस्थित थे।

वहीं दूसरी तरफ प्रदेश के खाद्य आपूर्ति मंत्री भारत भूषण आशू ने भाजपा द्वारा 2000 करोड रुपए के घपले के लगाए गए आरोपों को मनघढंत व राजनीति से प्रेरित बताते हुए कहा कि अनाज मंडियो की लेबर व ट्रांसपोर्ट संबधी टैंडर लगाने की प्रक्रिया में वही प्रौसेस इस्तेमाल किया गया है जो केन्द्र सरकार द्वारा बनाया गया है। अगर कोई घोटाला होता तो केन्द्र सरकार न पकड़ती। ट्रांसपोर्ट, जिनस व स्टोरेज सभी केन्द्र सरकार द्वारा प्रमाणित है, एफ.सी.आई. के नियमों का पालन किया जाता है। जो नियम हरियाणा सहित अन्य प्रदेश नियमों का पालन करते है उन्हीं नियमों का ही पंजाब द्वारा पालन किया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News