BJP गठजोड़ ने जारी किया संकल्प पत्र, PM मोदी से की मांग

punjabkesari.in Friday, Feb 04, 2022 - 01:53 PM (IST)

चंडीगढ़ः बीजेपी गठजोड़ द्वारा सांझी प्रेस कान्फ्रेंस की जा गई जिस दौरान उन्होंने बीजेपी गठजोड़ संकल्प पत्र जारी किया। उन्होंने इसे पंजाब का 11 सूत्रीय विजन बताया। इस दौरान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि सबका साथ, सबका विश्वास, सेहतमंद पंजाब पर जोर देने का वादा, विकसित पंजाब का जिक्र, नशा मुक्त पंजाब का जिक्र इस संकल्प पत्र में किया गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में शांति भाईचारा बनाए रखना उनका पहला मुद्दा है। उन्होंने कहा कि पंजाब को समझ कर यह संकल्प पत्र बनाया गया है। उन्होंने कहा कि खुशहाल पंजाब व हर हाथ में रोजगार देने का वादा है। उन्होंने कहा कि हर परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी।  

यह भी पढ़ें :बड़ी खबर: पंजाब के सीएम चन्नी के भतीजे को ईडी ने किया अरेस्ट

इसके अलावा कैप्टन अमरिंदर सिंह बार्डर पर हालात बिगड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तन पंजाब में गड़बड़ करना चाहता है इसिलए हमें भाईचारा बनाकर रखना चाहिए। दूसरी तरफ अमरिंदर सिंह ने पी.एम. मोदी के आगे अपनी मांग रखी। उन्होंने कहा कि शहीदों की राशि में बढ़ौतरी की जाए। उन्होंने 50 लाख से बढ़ाकर उनकी राशि 1 करोड़ रुपए की जाए। 

यह भी पढ़ें : अमृतसर एयरपोर्ट पर कस्मट विभाग की दबिश, 1 करोड़ से अधिक सोना जब्त

बीजेपी गठजोड़ प्रेस कान्फ्रेंस दौरान शिरोमणि अकाल दल (संयुक्त) सुखदेव सिंह ढींडसा ने कहा कि पंजाब में सेहतमंद सहूलियतों पर जोर दिया जाएगा। हर गांव में मेडिकल क्लीनिक होगा। नशा रोकथाम टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा। नशा रोकने के लिए फास्ट ट्रेक कोर्ट बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : सीएम चन्नी के भांजे की गिरफ्तारी पर घमासान, विरोधियों के निशाने पर चन्नी

हददीप पुरी ने आप पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब में जो नशा मुक्ति क बात कर रहे हैं उन्होंने दिल्ली में जगह-जगह शराब के ठेके खोल रखे हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Urmila