BJP ने कैप्टन से पूछे ये 10 सवाल, कहा- जनता के सामने दें जवाब

punjabkesari.in Tuesday, Mar 09, 2021 - 09:55 AM (IST)

चंडीगढ़(शर्मा): पंजाब भाजपा के महासचिव सुभाष शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री कै. अमरेंद्र सिंह शाही नींद से अब जागे हैं और उन मुद्दों को उठा रहे हैं जिनका जवाब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई बार दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा किसानों के सुझावों को कृषि बिलो में उपयुक्त संशोधन कर जोडऩे पर सहमत होने के बावजूद, कैप्टन अमरेंद्र सिंह राजनीतिक रूप से प्रेरित सवाल जानबूझकर उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का फर्ज बनता है कि वह लोगों को समझाएं कि क्यों वह जानबूझकर पंजाब के किसानों को भड़का रहे हैं? शर्मा ने मुख्यमंत्री से 10 सवालों के जवाब देने की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री से सवालों में उठाए मुद्दों पर जनता के सामने आने की मांग की।

1. किसान नेता कैप्टन अमरेंद्र के नेतृत्व को स्वीकार क्यों नहीं कर रहे? 
2. कांग्रेस सरकार ने घोषणा-पत्र में किए वायदे अनुसार कृषि ऋण माफ क्यों नहीं किया? 
3. जब हरियाणा में खट्टर सरकार किसानों को गेहूं और धान चक्र से दूर करने के लिए 7000 रुपए प्रति एकड़ की पेशकश कर रही है और सरसों, बाजरा और दलहन जैसी फसलों की ओर मोड़ रही है। तो पंजाब सरकार क्यों यह विविधता लाने में मदद नहीं कर रही? 
4. केंद्र सरकार द्वारा पंजाब को आबंटित फूड-पार्क को कौन रोक रहा है? 
5. कौन प्रगतिशील किसानों को घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच बनाने से रोक रहा है? 
6. आपकी सरकार ने कोल्ड चेन, प्रोसैसिंग और स्टोरेज के लिए बुनियादी ढांचा अभी तक क्यों नहीं बनाया है? 
7. क्यों और कैसे पंजाब के गोदामों और साइलो में संग्रहित अधिकांश अनाज सिर्फ कुछ राजनेताओं के स्वामित्व वाली शराब फैक्ट्रियों में ही पहुंचता है? 
8. किसने पंजाब की बिगड़ती हवा, भूजल, मिट्टी और बढ़ते राजस्व खर्चों को देखते हुए व्यापक कृषि योजना बनाने से रोका है? 
9. किसने पंजाब को राज्य सरकार की खरीद प्रणाली के अलावा वैकल्पिक विपणन तंत्र बारे किसानों को जागरूक करने से रोका और किसानों को आंदोलन के लिए उकसाया? 
10. पंजाब सरकार को उन 3500 किसान परिवारों को मुआवजा देने और उनकी देखभाल करने से किसने रोका, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों में आत्महत्या कर ली है?


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News