भाजपा ने जालंधर देहाती (साउथ) के अधिकारियों का किया ऐलान

punjabkesari.in Friday, Sep 07, 2018 - 07:39 PM (IST)

जालंधर,शाहकोट (अरुण): भाजपा की तरफ से जालंधर देहाती (साउथ) के अधिकारियों के नामों का ऐलान किया गया है। इस बारे में जानकारी देते हुए जिला प्रधान सुदर्शन सोबती ने बताया कि पंजाब प्रधान श्वेत मलिक के दिशा-निर्देशों और जिला टीम का विस्तार करके अधिकारियों का ऐलान किया है और इसके साथ ही 2 सैलों के जि़ला प्रधान नियुक्त किये गए हैं। इसमें व्यापार सैल का जिला प्रधान जगमोहन डाबर को नियुक्त किया गया है, जबकि लीगल सैल का जिला प्रधान गुरप्रीत सिंह कंग को बनाया गया है। इसी तरह जिला जालंधर देहाती भाजपा के युवा मोर्चा साउथ का प्रधान कुनाल जोशी को नियुक्त किया गया है। 

सुदर्शन ने बताया कि सुरिंद्र धीर बिल्लू को उप प्रधान, विजय कुमार उप्पल को उप प्रधान, विजय भटनागर को उप प्रधान, लाल सिंह को उप प्रधान, ललिता सिंगला को उप प्रधान, शमी खैहरा को उप प्रधान, मनोज कुमार शर्मा को जनरल सैक्रेटरी, सुनीता बांसल को जनरल सैक्रेटरी, दिनेश मिश्रा को सैके्रेटरी, हरबंस लाल अरोड़ा को सैक्रेटरी, पंकज ढींगरा को सैक्रेटरी, मनू भारद्वाज को सैक्रेटरी, हरपिंरदर भट्टी को सैक्रेटरी, सतीश चावला को सैक्रेटरी, पीयूष गोयल को कैशियर नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही जिला जालंधर देहाती के 5 मंडलों का भी ऐलान किया गया है।

इसी तरह संयम मैसन को मंडल प्रधान शाहकोट, बाल किशन को मंडल प्रधान बिलगा, राज बहादुर को मंडल प्रधान नूरमहल, सुखविन्दर चीमा को मंडल प्रधान महतपुर, डा. अनिल कौशल को मंडल प्रधान लोहियां नियुक्त किया गया है। 

Des raj