वाजपेई के जन्मदिवस समारोह दौरान बीजेपी-किसान भिड़े, पुलिस पर भी गिरे बैरिकेड

punjabkesari.in Friday, Dec 25, 2020 - 02:15 PM (IST)

बठिंडा (विजय वर्मा):  पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन को लेकर भाजपा द्वारा अमरीक सिंह रोड पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसकी भनक किसानों को लगी तो आंदोलन कारी किसान वहां पहुंच गए और उन्होंने पुलिस द्वारा लगाए गए बेरीगेट्स को फेंक दिया जिससे कुछ पुलिस जबान भी उसके नीचे आ गए आ गए। 

PunjabKesari

पुलिस की परवाह किए बिना किसान भाजपा समारोह की ओर बढ़े और उन्होंने कुर्सियों को तोड़ डाला यहां तक के टेंट भी फाड़ डाला। किसानों ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला बोल दिया कार्यकर्ताओं ने भाग कर जान बचाई जिनमें महिला कार्यकर्ता भी शामिल थे। भाजपा के नेताओं ने आरोप लगाया के पुलिस ने किसानों के साथ मिलकर उन पर लाठियां चलाई यहां तक के महिला कार्यकर्ताओं को भी नहीं छोड़ा। महिला मोर्चा प्रदेश की उपाध्यक्ष कंचन को भी लाठी लगी उन्होंने पत्रकारों को निशान भी दिखाएं और कहा कि पुलिस व किसान दोनों ने उन्हें पीटा। भाजपा व किसानों का विवाद बढ़ते देख एसएसपी बठिंडा भूपेंद्रजीत सिंह विर्क व उनके पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

चूंकि पुलिस ने पहले ही किसानों को रोकने के लिए पुख्ता प्रबंध किए थे परंतु उनके प्रबंध नाकाम रहे। मौके पर पहुंचे उच्च अधिकारियों ने अन्य फोर्स का इंतजाम किया और दोनों पक्षों को अलग अलग किया। इसी दौरान बड़ी संख्या में किसान एकत्रित हुए और वह महिलाओं के साथ धरने पर बैठ गए दूसरी ओर भाजपा कार्यकर्ता भी किसानों के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। 

PunjabKesari

दोनों पक्ष एक बार तो आमने सामने हो गए तो पुलिस के हाथ-पांव फूलने लगे मौके पर पहुंचे एसपी सिटी जसपाल सिंह व डीएसपी गुरजीत सिंह रोमाणा ने भाजपा कार्यकर्ताओं को जबरी धकेला।भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर पुलिस प्रशासन व पंजाब सरकार के विरूद्ध नारेबाजी की और उन्होंने किसानों को भी चेतावनी दी। किसान भी भाजपा के साथ दो-दो हाथ करने के लिए तैयार हो गए । किसान नेताओं ने भाजपा को चैलेंज किया लेकिन पुलिस ने बीच बचाव किया। भाजपा नेताओं में शामिल जिलाध्यक्ष विनोद कुमार बिंटा, प्रदेश मीडिया प्रभारी सुनील सिंगला, पूर्व अध्यक्ष श्याम लाल बंसल , गुलशन बधबा, अशोक भारती, पूर्व पार्षद गुरिंदर कौर मंगट, मनीष शर्मा ,आशुतोष तिवारी ,संदीप अग्रवाल सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता किसानों के धरने के सामने धरने पर बैठ गए। खबर लिखे जाने तक दोनों पक्षों का विवाद जारी है और दोनों धरने पर बैठे हैं ।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tania pathak

Recommended News

Related News