भाजपा के राष्‍ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तख्त केसगढ़ साहिब में मत्था टेका

punjabkesari.in Monday, Oct 07, 2019 - 07:41 PM (IST)

आनंदपुर साहिब- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्‍ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज यहां आनंदपुर साहिब स्थित तख्त केसगढ़ साहिब में मत्था टेका और आशीर्वाद लिया। नड्डा का यहां पहुंचने पर पंजाब प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक और पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। 

नड्डा के साथ, मलिक, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश ने भी तख्त केसगढ़ साहिब में माथा टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया ढ्ढ इस अवसर पर मलिक ने कहा कि मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में नड्डा को स्वास्थ्य जैसा अहम मंत्रालय का जिम्मा सम्भालने को मिला था और उनकी कामयाबी को देख कर संगठन ने उन्हें अब पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जैसा बड़ा और महत्वपूर्ण दायित्व मिला है। इससे उनका राजनीतिक कद पहले से और अधिक ऊंचा हुआ है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में नड्डा के नेतृत्व में संगठन और मजबूत होगा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के अनुसार आज भाजपा देश की ही नहीं बल्कि विश्व की सबसे बड़ी 18 करोड़ सदस्यों वाली राजनीतिक पार्टी है।

नड्डा के संगठन का अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है और वे प्रदेश में उप-चुनावों में पूरी मेहनत के साथ अपने उम्मीदवाओं को जिताने के लिए मैदान में उतर चुके हैं। उन्होंने पंजाब में भाजपा-अकाली गठजोड़ को मात्र दो पाटिर्यों का न होकर हिदू-सिख भाईचारे का गठजोड़ बताया। उन्होंने कहा कि नड्डा के नेतृत्व में प्रदेश में हो रहे उप-चुनाव में भाजपा-अकाली दल चारों सीटों पर बहुमत से विजय हासिल करेगा। इस अवसर पर संगठन मंत्री दिनेश कुमार, संगठन महासचिव प्रवीन बंसल और अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

Vaneet