भाजपा नेता अश्विनी शर्मा ने चंडीगढ़ चुनावी नतीजों को लेकर दिया यह तर्क

punjabkesari.in Tuesday, Dec 28, 2021 - 04:17 PM (IST)

चंडीगढ़ : पंजाब भाजपा नेता अश्वनी शर्मा ने आज मीडिया से बातचीत करते हुए कहा है कि नगर निगम चुनावों को विधानसभा चुनावों के साथ जोड़ना कभी भी सही साबित नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि इसलिए चंडीगढ़ चुनावों का पंजाब चुनावों के साथ कोई लेना-देना नहीं है। भाजपा नेता ने किसानों द्वारा बनाई गई पार्टी के सवाल कहा कि लोकतंत्र में चुनाव लड़ना सभी का हक है और अब पंजाब के वोटर तय करेंगे उन्होंने किसके साथ जाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक परिवार की पार्टी नहीं, इसलिए पार्टी द्वारा पंजाब के मामलों पर उचित समय पर उचित निर्णय लिया जाएगा। 

एक अन्य सवाल कि पंजाब में भाजपा कितनी सीटों पर चुनाव लडेगी, इस पर अश्विनी शर्मा ने कहा कि अभी सीटों को लेकर निर्णय लिया जाएगा। वहीं राज्य में से नशों को खत्म करने के मुद्दे पर भाजपा नेता ने कहा कि जिसी तरह से केंद्र सरकार की पालिसी आतंकवाद को लेकर है, उसी तरह से नशे को लेकर रहेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों को आने वाले चुनावों में विकल्प मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों को जो भी सुविधाएं मिल रही हैं, वे मोदी सरकार द्वारा प्रायोजित स्कीमों के तहत ही मिल रही हैं और मिलेंगी। कई नेताओं के भाजपा में शामिल होने पर उन्होंने कहा कि केंद्रीय सहमति के अनुसार ही इन लोगों को पार्टी में शामिल किया जाता है। चंडीगढ़ के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि भाजपा की शुरू से यही धारणा रही है चंडीगढ़ पंजाब का अहम हिस्सा है। उन्होंने कहा कि अगर पंजाब को विकास की राह पर लाना है तो राज्य में बीजेपी का आना बहुत जरूरी है। शहरों में जो भी विकास हो रहा है, वह सब केंद्र के पैसे से हो रहा है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News