भाजपा नेता कमल शर्मा का उनके पैतृक गांव में हुआ अंतिम संस्कार, बेटे और बेटी ने दी मुखाग्नि

punjabkesari.in Monday, Oct 28, 2019 - 02:47 PM (IST)

फिरोजपुर(कुमार): पंजाब भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष कमल शर्मा का रविवार को निधन हो गया था, जिनका अंमित संस्कार आज उनके पैतृक गांव में किया गया। जानकारी के अनुसार कमल शर्मा का संस्कार फिरोजपुर शहर के जीरा गेट के नजदीक स्थित शमशानघाट में किया गया। इस मौके केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय मंत्री दविन्दर प्रधान, मनोरंजन कालिया, पंजाब भाजपा प्रधान श्वेत मलिक, अश्वनी शर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला, दलजीत सिंह चीमा और पंजाब के अन्य अकाली-भाजपा नेता मौजूद रहे। 

बता दें कि कमल शर्मा का रविवार सुबह सैर करते समय दिल का दौरा पडऩे से फिरोजपुर में निधन हो गया था। दिल का दौरा पडऩे पर उन्हें अस्पताल तो ले जाया गया मगर वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। उनके निधन के समाचार से फिरोजपुर में शोक की लहर है। मृत्यु से करीब दो घंटे पहले उन्होंने ट्वीट पर लोगों को दिवाली की शुभकामनाओं का संदेश भी दिया था।    

Vaneet