मोगा में भाजपा नेता सांपला का किसानों ने किया विरोध, पुलिस व किसानों में झड़प

punjabkesari.in Monday, Feb 08, 2021 - 05:11 PM (IST)

मोगा (गोपी): मोगा में भाजपा के कार्यक्रम में भाल लेने आए भाजपा नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला को किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा। किसान बिलों के विरोध में दिन-ब-दिन किसानों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है और आए दिन भाजपा नेताओं का विरोध लगातार जारी है। नगर निगम मोगा में अलग-अलग वार्डों में चुनाव लड़ रहे भाजपा के उम्मीदवारों का चुनाव प्रचार करने पहुंचे। 

सांपला का अलग-अलग जगहों पर किसान जत्थेबंदियों द्वारा डटकर विरोध किया गया और केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और गुस्साए किसान नेताओं द्वारा भाजपा के कुछ नेताओं की गाड़ियों पर भी हमला किया गया। इस दौरान गुस्साए किसानों और पुलिस द्वारा भी थोड़ा बल का प्रयोग किया गया जिसके कारण किसानों तथा पुलिस में झड़प भी हुई। यहीं बस नहीं कि पुलिस से हाथापाई होते कई किसानों की दस्तारें भी उतर गईं।

Content Writer

Mohit