भाजपा नेता शीतल अंगुराल की बढ़ी मुश्किलें,अदालत ने अग्रिम जमानत याचिका की रद्द

punjabkesari.in Friday, Jul 06, 2018 - 07:24 AM (IST)

जालंधर (राजेश, भारद्वाज): मंदाकिनी फार्म में जमीन पर पिस्तौल गिरने के बाद गोली चलने के आरोपों में घिरे भाजपा नेता शीतल अंगुराल की मुश्किलें एक बार फिर से बढ़ गई हैं। शीतल अंगुराल पर थाना रामामंडी की पुलिस ने जायज व नाजायज असला रखने के आरोप में मामला दर्ज किया था जिसके बाद से शीतल अंगुराल फरार था। मामला दर्ज होने के बाद उन्होंने अदालत में अग्रिम जमानत की अर्जी लगाई थी जिसके फैसले में एडीशनल सैशन जज कुलजीत पाल सिंह की अदालत ने उसकी जमानत अर्जी रिजैक्ट कर दी है। इस बात की पुष्टि ए.सी.पी. सतिन्द्र चड्ढा ने की है।

ए.सी.पी. चड्ढा ने बताया कि भाजपा नेता शीतल अंगुराल पर थाना रामामंडी में आम्र्स एक्ट का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने यह भी मामला दर्ज किया था कि उसके पास जो असला है, वह नाजायज है या जायज। शीतल अंगुराल की अग्रिम जमानत याचिका रद्द होने के बाद अब उसकी गिरफ्तारी निश्चित है। शीतल अंगुराल को अब जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा व इसके लिए छापामारी निरन्तर जारी है।

Anjna