भाजपाध्यक्ष श्वेत मलिक ने की प्रदेश बॉडी की घोषणा

punjabkesari.in Wednesday, May 09, 2018 - 10:35 AM (IST)

अमृतसर/ जालंधर (महेन्द्र, गुलशन): भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनने के पश्चात सांसद इंजी. श्वेत मलिक ने मंगलवार को प्रदेश स्तर पर अपनी प्रदेश बॉडी की आखिर घोषणा कर ही दी। इसमें 7 उपाध्यक्ष, एक संगठन महासचिव, 3 महासचिव, 6 सचिवों व अलग-अलग मोर्चों सहित कुल 25 पदाधिकारियों की नियुक्तियां की गई हैं। 


राजगायक  व पद्मश्री हंस राज हंस को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भाजपा प्रदेश बॉडी का नया गठन करते हुए जीवन गुप्ता, नरिन्द्र परमार,  उमेश शंकर, महेन्द्र भगत, सुखवंत सिंह धनौला, धनपत स्याग को उपाध्यक्ष, दिनेश कुमार को संगठन महासचिव, राकेश राठौर, प्रवीण बांसल तथा दयाल सिंह सोढी को महासचिव व सुभाष शर्मा, ऊमेश शारदा, जगदीप सिंह सोढी, रेणु थापर, राकेश गिल व डा. परमिन्द्र शर्मा को सचिव नियुक्त किया गया है।  

 

इनके अलावा गुरदेव शर्मा को कोषाध्यक्ष, श्रवण नैयर को डिप्टी कोषाध्यक्ष, राज कुमार भाटिया को ऑफिस सचिव, रविन्द्र सिंह शेरगिल को मीडिया प्रभारी, वरुण पुरी को सोशल मीडिया प्रभारी, विक्रमजीत सिंह चीमा को किसान मोर्चा का प्रदेशाध्यक्ष, दिलबाग राय को एस.सी. मोर्चा का प्रदेशाध्यक्ष, सन्नी शर्मा को भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष तथा ओम प्रकाश बुकारका को स्वच्छता अभियान प्रकल्प का कन्वीनर नियुक्त किया गया है।

Sonia Goswami