श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे तरुण चुघ, PM मोदी के स्वस्थ जीवन की कामना की

punjabkesari.in Thursday, Sep 17, 2026 - 11:40 AM (IST)

अमृतसर: भाजपा नेता तरुण चुघ आज अमृतसर पहुंचे। यहां उन्होंने सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेका और आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने श्री हरमंदिर साहिब में जोड़ों की सेवा भी की।

PunjabKesari

इस मौके पर तरुण चुघ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि श्री हरमंदिर साहिब की पवित्र धरती के कण-कण में राष्ट्र व धर्म की रक्षा हेतु सिख गुरुओं का त्याग और बलिदान समाया हुआ है, जो पूरे देश को राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है। उन्होंने देश की सुख-शांति और समृद्धि की भी कामना की।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News