तरनतारन में RPG अटैक पर भाजपा नेता वेरका ने घेरी 'आप' सरकार
punjabkesari.in Saturday, Dec 10, 2022 - 01:41 PM (IST)

अमृतसर (गुरिंदर सागर): तरनतारन के थाना सरहाली में बीती रात करीब एक बजे रॉकेट लांचर से हमला किया गया। इस हमले से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। इसके बाद अमृतसर में भाजपा के नेता डॉ. राज कुमार वेरका ने आम आदमी पार्टी की सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि आप सरकार पंजाब में कानून व्यवस्था बनाए रखने में विफल रही है। सरकार को सैर-सपाटा छोड़कर पंजाब में ध्यान देना चाहिए।
भाजपा नेता वेरका ने आप सरकार को घेरते हुए कहा कि पंजाब सरकार केजरीवाल के इशारों पर चल रही है और पंजाब का लॉ एंड आर्डर केजरीवाल ही चला रहा है जिसके चलते पंजाब में ऐसा माहौल बन रहा है। पंजाब में आज डर का माहौल है। पंजाब को संभालना सरकार का काम है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here