भाजपा नेता ने की नियमों की उल्लंघना,शादी समारोह में चलाई गोली

punjabkesari.in Tuesday, Jun 26, 2018 - 11:09 AM (IST)

जालंधर(महेश):भाजपा नेता पर पुलिस ने शादी समारोह के दौरान गोली चलाने का मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार जालंधर-लुधियाना हाईवे स्थित मंदाकिनी रिसोर्ट में शादी समारोह के दौरान भाजपा नेता शीतल अंगुराल द्वारा गोली चलाई गई।

इसकी सूचना मिलते ही ए.सी.पी. सैंट्रल सतिंद्र चड्ढा,ए.सी.पी.कैंट गुरमेल सिंह,ए.सी.पी, नार्थ नवनीजत सिंह अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने भाजपा नेता पर एफ.आई.आर. नं.139 26/6/2018, 336,201 188 तथा  आर्म्स एक्ट के तहत रामामंडी थाने में मामला दर्ज किया गया है। अभी तक पुलिस ने भाजपा नेता की गिरफ्तारी नहीं दिखाई है। पुलिस ने उक्त मामला  मंदाकिनी रिसोर्ट के  मैनेजर वरिंद्र कुमार पुत्र दलीप चंद निवासी हिमाचल प्रदेश के बयानों पर दर्ज किया है।

swetha