भाजपा ने Municipal Council Elections के उम्मीदवारों का किया ऐलान, List जारी
punjabkesari.in Thursday, May 14, 2026 - 01:56 PM (IST)
पंजाब डेस्क : पंजाब में निकाय चुनाव 2026 की घोषणा हो गई है। पंजाब में 8 नगर निगम, 76 नगर परिषद और 21 नगर पंचायत के चुनाव 26 मई को होंगे। इसके साथ ही, इनके चुनाव नतीजे 29 मई को ऐलान किए जाएंगे। इन चुनाव की तारीख का ऐलान होने का बद राजनीतिक दल मैदान में आ गए हैं। इसी बीच बीजेपी ने नगर परिषद जीरकपुर, डेरा ब्यास व नवगांव में उम्मीदवारों की सूची का ऐलान कर दिया है।
पंजाब बीजेपी ने नगर निगम चुनाव को लेकर अपने वार्ड उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। मोहाली में पंजाब बीजेपी की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ और प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा भी उपस्थित रहे थे। इस दौरान पंजाब बीजेपी प्रधान सुनील जाखड़ ने कहा कि बीजेपी पंजाब में निकाय चुनाव को लेकर पूरी तरह से तैयार है।
आपको बता दें कि, मोहाली, मोगा, बटाला, बरनाला, कपूरथला, अबोहर, बठिंडा और पठानकोट नगर निगमों के लिए चुनाव होंगे। आज से ही आचार संहिता लागू हो गई है। चुनाव के लिए नॉमिनेशन 13 मई से शुरू हो गए हैं। नॉमिनेशन फाइल करने की आखिरी तारीख 16 मई होगी। 18 मई को स्क्रूटनी होगी और 19 मई को नॉमिनेशन वापस लिए जा सकेंगे। वोटिंग सुबह 8 बजे से शुरू होगी और शाम 5 बजे तक चलेगी।



8 नगर निगम और 102 नगर परिषद में चुनाव
राज्य के 8 नगर निगम और 102 नगर परिषद में चुनाव होने हैं। प्रशासन की तरफ से वार्डबंदी का काम पहले ही पूरा कर लिया गया है। इन चुनावों को 2027 के विधानसभा चुनाव का 'सेमीफाइनल' माना जा रहा है। राजनीतिक पार्टियों ने अपने ऑब्जर्वर तैनात कर दिए हैं और अपने-अपने लेवल पर चुनाव की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। राज्य इलेक्शन कमिश्नर ने बताया कि इस बार रिटर्निंग ऑफिसर, ADC, PCS लेवल के अधिकारियों को तैनात किया गया है। राज्य भर में 2019 वार्डों में 3977 पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे और हर पोलिंग बूथ की वीडियोग्राफी की जाएगी। इसके अलावा 35 हजार से ज्यादा पुलिस कर्मियों को चुनाव ड्यूटी के लिए तैनात किया गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

