भाजपा दफ्तर पर हमले का मामला, 3 दिन की रिमांड पर आरोपी

punjabkesari.in Monday, Apr 06, 2026 - 01:10 PM (IST)

मोहाली (वेब ​​डेस्क, जस्सी): पंजाब भाजपा के हेडक्वार्टर के बाहर ग्रेनेड हमले के मामले में पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने चंडीगढ़ पुलिस के साथ जॉइंट ऑपरेशन और हरियाणा पुलिस की मदद से रेवाड़ी से 2 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों का सिविल अस्पताल मोहाली से मेडिकल जांच करवाने के बाद ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने इस मामले के सभी आरोपियों को 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरतेज सिंह और अमनप्रीत सिंह के रूप में हुई है, जो रूपनगर के रतनगढ़ के रहने वाले हैं। अमनप्रीत सिंह का क्रिमिनल रिकॉर्ड भी है और उसके खिलाफ एस.ए.एस. नगर और हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में चोरी और स्नैचिंग के मामले दर्ज हैं।

यह कार्रवाई एक दिन पहले 5 अन्य आरोपियों बलविंदर लाल उर्फ ​​शमी, जसवीर सिंह उर्फ ​​जस्सी, चरणजीत सिंह उर्फ ​​चन्नी, रूबल चौहान और मंदीप उर्फ ​​अभिजोत शर्मा की गिरफ्तारी के बाद हुई है। उनके कब्जे से एक हैंड ग्रेनेड और एक .30 बोर की जिगाना पिस्तौल बरामद की गई। गिरफ्तारी के बाद इस मामले में शामिल सभी 7 आरोपी अब पुलिस कस्टडी में हैं। इन सभी आरोपियों को 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News